जब Exact Hour हो तब O’clock का प्रयोग करते है।
जैसे One O’clock , Two O’clock , Eight O’clock , Ten O’clock

  1. अभी चार बजे है। It’s four O’clock .
  2. वो दस बजे दफ्तर जाता है। He goes to office at ten O’clock .
  3. में दो बजे आऊंगा। I will come at two O’clock .

A.M (a.m ) Latin words ante meridiem जिसका अर्थ है before midday , before noon का संक्षिप्त रूप है।
रात के 12 बजे से लेकर सुबह के 12 बजे तक a.m. का प्रयोग करते है।

P.M. (p.m.) Latin words post meridiem जिसका अर्थ है afternoon का संक्षिप्त रूप है। दोपहर के 12 बजे से लेकर रात के 12 बजे तक p.m. का प्रयोग करते है बोलते समय a.m. -p.m. का प्रयोग नहीं करते है।
जैसे :- 9 a.m. को बोलेंगे 9 O’clock in the morning .
11. 15 p.m. को बोलेंगे quarter past eleven at night .
3.30 p.m. को बोलेंगे half past three in the afternoon

‘ पौने ‘ शब्द के लिए ‘a quarter to’ का प्रयोग किया जाता है। ‘
‘ सवा ‘ के लिए ‘ quarter past ‘ तथा ‘ साढ़े ‘ के लिए ‘ half past ‘ शब्द का प्रयोग किया जाता है। quarter को बोलते समय ध्यान रखे कि पहला r silent है तथा शब्द half में I silent है।

जैसे :-
पौने दस – a quarter to ten .
पौने दो –   a quarter to two .
सवा दस –  a quarter past ten .
सवा तीन –  a quarter past three .
साढ़े आठ –  half past eight .
साढ़े पाँच –   half past five .

English में ‘ बजकर ‘ शब्द के लिए past शब्द का प्रयोग करते है तथा ‘ बजने में ‘ शब्द के लिए to शब्द का प्रयोग करते है।

जैसे :-

दस बजकर दो मिनिट – Two minutes past ten .
चार बजकर दस मिनिट – Ten minutes past four .
दो बजकर पच्चीस मिनिट – Twenty five minutes past two.
एक बजने में पांच मिनिट – Five minutes to one .
आठ बजने में बीस मिनिट – Twenty minutes to eight .
तीन बजने में सात मिनिट – seven minutes to three .

practice (अभ्यास ) With example ( उदाहरण सहित ) इस प्रकार से है।

  1. क्या आप मुझे समय बता सकते है ?  Can you tell me the time please ?
  2. आपकी घडी में क्या बजा है ? What is the time by your watch ?
  3. अभी क्या बजा है ? What is the time now ?
  4. मेरी घडी पीछे है। My watch is slow .
  5. तुम्हारी घडी आगे है। Your watch is fast .
  6. क्या तुम मुझे अपना कुछ समय दे सकते हो? can you give me some of your time ?
  7. अभी सवा पांच बजे है। It’s quarter past five now .
  8. रेलगाड़ी 8 बजे आती है। The train arrives at 8.00 a.m.
  9. पंजाब मेल दोपहर 3 बजे छूटती है।  The Punjab Mail leaves at 3 pm. .
  10. मुझे दो घंटे की देरी हो गयी। I am late by two hours .
  11. वो रोज सुबह साढ़े आठ बजे तक उठ जाता है। He wakes up every morning by half past eight .
  12. वो लगभग 8 बजे घर से चला जाता है। He leaves home around 8 O’clock .
  13. अभी पौने छः बजे है। It’s quarter to six .
  14. क्या हवाई जहाज 7.15 बजे उड़ता है। Does the aero plane takes off at 7.15 a.m.
  15. क्या उसकी घडी 20 मिनिट आगे हो जाती है ? Does his watch gain twenty minutes .
  16. उसकी घडी पांच मिनिट पीछे हो जाती है। His watch looses five minutes .
  17. क्या यह आठ बजे के बाद आती है। Does she come after 8 O’clock .
  18. अभी पौने आठ बजे है। It’s quarter to eight .
  19. क्या तुम्हारी घडी ख़राब है ? Is your watch out of order ?
  20. तुम दो बजने से थोड़ा पहले आ जाना। You come a little before 2 O’clock .
  21. क्या तुम एक बजे तक घर पहुंच जाते हो ? Do you reach home by 1 O’clock .
  22. तुम अपनी घडी बीस मिनट आगे क्यों नहीं कर लेते हो ? Why don’t you put on your watch by twenty minute ?
  23. मुझे अपनी घडी पांच मिनट पीछे करनी पड़ेगी। I have to put back my watch by 5 minute .

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *