1. Either……or, Neither…….nor ( या तो है अथवा नहीं है )

Either………or (आइदर या इदर ) means one or the other: ( या ये या वो )
Neither……nor (नाइदर या नीदर) used to show negative statement . ( दोनों में से कोई भी नहीं , न ये न वो )
–      कर्ता ( Subject ) एकवचन में हो तो एकवचन ( Singular ) की क्रिया ( verb ) का प्रयोग           करते है।
–      कर्ता ( Subject ) बहुवचन में हो तो बहुवचन की क्रिया ( Plural Verb ) का प्रयोग करते है।
–     अगर एक कर्ता एकवचन में हो और दूसरा बहुवचन में हो तो क्रिया बाद वाले कर्ता के                  अनुसार होती है।

For Example :-

  • Either Shivani or Ayushi was absent yesterday.
    या तो शिवानी या आयुषी कल अनुपस्थित थी।
  • Either your toys or his toys are in the cupboard.
    या तो तुम्हारे खिलोने या उसके खिलोने अलमारी में है।
  • Seema will either become a teacher or a doctor.
    सीमा या तो टीचर बनेगी या डॉक्टर।
  • Sakshi will either eat pizza or burger.
    साक्षी या तो पिज़्ज़ा या बर्गर खाएगी।
  • Either Rohit or his friends were present there.
    या तो रोहित या उसके दोस्त वहां पर उपस्थित थे।
  • Neither Rohan nor Muskaan likes painting.
    न तो रोहन को , ना मुस्कान को चित्रकारी पसंद है।
  • Neither you nor he can speak English.
    ना तो तुम ना वो इंग्लिश बोल सकते है।

2.               Not only……but also ( केवल इतना ही नहीं, बल्कि यह भी )

It means in addition to not only ( न केवल ) – but also ( बल्कि ) !

  • Suman is not only beautiful but also intelligent.
    सुमन न केवल सुन्दर है बल्कि बुद्धिमान भी है।
  • Not only boys but girls also played cricket.
    न केवल लड़को ने बल्कि लड़कियों ने भी क्रिकेट खेला।

3.                No sooner …..than

ही नहीं कि या ‘ही था’ शब्द के लिए No sooner का प्रयोग तथा ‘की’ के लिए than का प्रयोग करते है।

  • No sooner did the bell ring than the children went to the canteen.
    घंटी बजी ही थी कि बच्चे कैन्टीन चले गए।
  • No sooner did she dance than people became happy.
    उसने नाचा ही नहीं की लोग खुश हो गए।

4.                              Both …. and 

Both का प्रयोग दो विकल्पों alternatives के पहले करते है , जिनके बारे में एक ही चीज़ कही जा रही है। and का प्रयोग इन दोनों के बीच करते है।

  • Rohan is both a teacher and a writer.
    रोहन शिक्षक और लेखक दोनों है।
  • Both Reena and Neha had gone to Shimla.
    रीना और नेहा दोनों शिमला गए थे।

5.                           So … that ( “तो … वह” )

“So…that” का प्रयोग अक्सर किसी क्रिया या स्थिति के परिणाम या परिणाम को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। यहां कुछ उदाहरण दिए गए हैं कि “तो … वह” का उपयोग कैसे किया जा सकता है।

  • It is so cold that he cannot leave the house.
    ठण्ड इतनी है कि वह घर से बाहर नहीं निकल सकता है।
  • Radha is so tired that she cannot work.
    राधा इतनी थकी है की वह काम नहीं कर सकती है।

6.                              Although ( आलदो )

Though ( दो ) … yet .

Although, though का अर्थ हालांकि जबकि है।
Yet का अर्थ फिर भी किन्तु है।

  • Although he is old, he is still strong.
    हालांकि वह बूढ़ा है फिर भी हस्ट – पुष्ट है।
  • While he is rich but unhappy.
    जबकि वह अमीर है किन्तु दुखी है

( B ) Use of As soon as, Until, Unless, While, As well as, If .

  1.       As soon as ( जैसे ही )
  • As soon as the rain stops, we can go for a walk.
    जैसे ही बारिश बंद होती है, हम सैर के लिए जा सकते हैं।
  • As soon as I finish my work, I will call you.
    मैं अपने काम को जैसे ही पूरा करूँगा, मैं तुम्हें कॉल करूँगा।

2.           Use of Until, Unless ( जब तक )

Unless या Until के बाद not का प्रयोग नहीं करते है, ये शब्द नकारात्मक अर्थ प्रकट करते है।

  • Unless you work hard, you will never get first division .
    जब तक तुम कड़ी मेहनत नहीं करोगे तब तक तुम पहली श्रेणी नहीं पाओगे।
  • You Until you speak truth you will not get peace .
    जब तक तुम सच नहीं बोलोगे तब तक तुम्हे शान्ति नहीं मिलेगी।

3.                           While

जिस समय , उसी समय के अर्थ में प्रयोग होता है।

  • while speaking Punjabi, she makes mistakes .
    पंजाबी बोलते हुए वह गलतियां करती है।
  • She While studying, she stared dancing
    पढ़ते – पढ़ते वह नाचने लगी।
  •  While she was crossing the road A snake hissed at her .
    जब वह सड़क पार कर रही थी तब एक सांप ने उस पर फुफकारा।

4.                           As will as

किसी शब्द या वाक्य को जोड़ता है।

  • Riddhi as well as Siddhi won the trophy.
    रिद्धि एवं सिद्धि ने ट्रॉफी जीती।
  • Sir as well as Madam were present in the meeting.
    सर एवं मैडम सभा में उपस्थित थे।

5.                If ( यदि , अगर )

  • If you are hungry, then eat.
    यदि आपको भूख लगी है, तो खाना खा लो।
  • If you have a problem, then contact me.
    अगर तुम्हें समस्या होती है, तो मुझसे संपर्क करो।
  • If he passes the exam, we will all congratulate him.
    अगर वह परीक्षा में सफल हो जाता है, तो हम सब उसको बधाई देंगे।
  • If you have a cold, you can drink hot milk .
    यदि तुम्हें सर्दी हो तो गर्म दूध पी सकते हो।
  • He said, “If I win, I will throw a party ” .
    उसने कहा, “अगर मैं जीत जाता हूँ, तो मैं पार्टी करूँगा।”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *